चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन देहरादून के आर्यनगर स्थित मंदिर में मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने 251 कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि बेटियों की निश्छल मुस्कान में ईश्वर का वास होता है और उनकी सेवा से आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि कन्या पूजन से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख, शांति व समृद्धि का वास होता है।

इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए कहा कि मां महागौरी सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

The post चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा

Wed Mar 25 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से गैस की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल गैस का कोई बड़ा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!