सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन

देहरादून : सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा व विशिष्ट अतिथि अपर सचिव संतोष बडोनी और समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उप सचिव खेल और युवा कल्याण अजीत सिंह रहे।

प्रतियोगिता में 25 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक आयु के सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 50+ आयु वर्ग में जीवन सिंह बिष्ट, 40+ में आई.पी. सिंह व दीपक सिंह बिष्ट, 30+में टिकराज सिंह और महिला वर्ग 30+ में चंपा कोरंगा एवं 40+ में बिमला आर्य व उर्वा रावत द्वारा चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीना शाही, कोषाध्यक्ष  दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव भुवन जोशी, कार्यालय सचिव सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी निधि, ऑडिटर प्रमिला टम्टा सहित गोदावरी रावत, विद्या दत्त जोशी, गजपाल सिंह रावत व भूपेंद्र सिंह अन्य सदस्य उपस्थित थे।

The post सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के 79 स्कूलों को ध्वस्त करने के आदेश, डीएम सविन बंसल ने जारी किया एक करोड़ रुपये का बजट

Mon Jan 19 , 2026
देहरादून : देहरादून जनपद में वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े विद्यालय भवनों को लेकर जिला प्रशासन ने पहली बार ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बसंल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि नौनिहालों के जीवन से किसी भी प्रकार का […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!