ऑपरेशन प्रहार: दून में कानून तोड़ने वालों पर पुलिस का महाप्रहार, राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तराखण्ड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग एवं हत्या की घटना में देहरादून पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों आदेश गिरी (निवासी जनपद शामली, उप्र), समीर चौधरी (जनपद हरिद्वार) और मोहित अरोड़ा (नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। इस घटना में चार अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में हुई 18.5 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार अभियुक्त योगेश रमेश लहारे (निवासी जिला रायगढ़, महाराष्ट्र) को देहरादून एवं महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में उड़ीसा के कटक जनपद से जेल तोड़कर फरार हुए एक लाख रुपये के इनामी अपराधी राजा साहनी निवासी जिला बेगूसराय (बिहार) को
टिहरी एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा। अतिक्रमण के खिलाफ भी पुलिस का सघन अभियान जारी है। देहरादून पुलिस द्वारा ट्रैफिक पुलिस एवं कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग से डाकरा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पूरे प्रदेश में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। बैरियर एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जा रही है। जनसुरक्षा के दृष्टिगत पीजी, हॉस्टल, होटल, आश्रम एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर चालान एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

The post ऑपरेशन प्रहार: दून में कानून तोड़ने वालों पर पुलिस का महाप्रहार, राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और अभियुक्त गिरफ्तार first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिवंगत रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Thu Apr 2 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!