दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर बणगांव-चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्ग को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया। यह मुलाकात भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य के दूरस्थ गांवों तक सड़क सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा भी जताई।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, विजय बड़ोनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन उत्तरकाशी जगबीर रावत, कृषक एवं कृषि उद्यमी संगठन के जिला अध्यक्ष बलबीर रावत, पूर्व संगठन मंत्री एबीवीपी प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत और मंजीत राणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

The post दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत

Thu Mar 19 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में वर्ष 2023-24 से 2025-26 (फरवरी 2026 तक) के बीच 18 नई रेल सेवाएं शुरू की हैं। इस संबंध में लोकसभा में रेल मंत्री ने सांसद और के सवालों का जवाब देते हुए विस्तृत जानकारी दी। रेल मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में रेलवे अवसंरचना और सुरक्षा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!