चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 में  गीता पुष्कर धामी की आत्मीय उपस्थिति

टनकपुर/चंपावत : चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अवसर पर गीता पुष्कर धामी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आत्मीयता और गौरव प्रदान किया। जनपद चंपावत, जहां से पुष्कर सिंह धामी विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसी क्षेत्र में उनका आगमन जनता के प्रति स्नेह, विश्वास और गहरे जुड़ाव का संदेश लेकर आया।

महोत्सव के दौरान गीता धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच बैठकर सहज संवाद किया। उन्होंने उनके द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों और परिश्रम की सराहना करते हुए स्वरोजगार और आजीविका के प्रयासों को क्षेत्रीय विकास की मजबूत नींव बताया।

इस अवसर पर उन्होंने भोजन निर्माण में भी हाथ बंटाया और श्रम की गरिमा को सम्मान देते हुए प्रत्येक महिला के आत्मविश्वास की खुले शब्दों में प्रशंसा की। उनका व्यवहार यह दर्शाता है कि वे समाज की बहनों की सच्ची हितैषी और प्रेरणास्रोत हैं। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सामाजिक परिवर्तन की धुरी बताते हुए महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को क्षेत्र की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने गुणवत्ता, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का आह्वान किया।गीता धामी की सादगी, मधुरता और आत्मीय व्यवहार ने यह स्पष्ट किया कि चंपावत की जनता को वे अपना परिवार मानती हैं। उनकी उपस्थिति ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत किया, जो सेवा, समर्पण और संवेदनशील नेतृत्व के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में अग्रसर है।

The post चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 में  गीता पुष्कर धामी की आत्मीय उपस्थिति first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिवसीय बसंतोत्सव-2026 का भव्य समापन, आईआईटी रुड़की ने जीती रनिंग ट्रॉफी

Mon Mar 2 , 2026
देहरादून : लोक भवन देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का भव्य समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विविध प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। इस वर्ष की चल वैजयंती (रनिंग ट्रॉफी) आईआईटी रुड़की ने सर्वाधिक […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!