आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध कथा वाचक एवं आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता के प्रसार तथा समाज में नैतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महाराज जी के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड सदियों से आध्यात्मिक साधना और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। राज्य सरकार इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास भी प्राथमिकता में रखा गया है।

इस दौरान देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों एवं सांस्कृतिक संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में किए गए सुधारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं और इससे देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो रहा है। उन्होंने केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और इसे श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, जिनसे पूरे विश्व में भारत की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हुई है। इसी क्रम में राज्य सरकार भी केदारनाथ, बदरीनाथ सहित अन्य धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक कार्य कर रही है।

महाराज जी ने अपने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक अभियानों की जानकारी भी साझा की और राज्य में भविष्य में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ऐसे सभी प्रयासों में सहयोग प्रदान करेगी, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में सहायक हों।

The post आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

Thu Apr 2 , 2026
देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले देहरादून जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों के समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!