पूर्व सैनिकों के अधिकारों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर होगा विशाल धरना

देहरादून : कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने देश के पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन का ऐलान किया है। विभाग ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में विकलांगता पेंशन, ईसीएचएस और भर्ती प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विकलांगता पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर डाला जा रहा है और कल पेंशन व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में पूर्व सैनिकों को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूर्व सैनिकों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं और देश के सभी नागरिकों को इस आवाज को मजबूत करना चाहिए। देश की सेना राष्ट्र का गौरव है और हर नागरिक सेना के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता रखता है। कांग्रेस का पूर्व सैनिक विभाग सैनिकों के अधिकार और सम्मान को बनाए रखने के लिए इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान करता है।

कर्नल नेगी ने उत्तराखंड के सम्मानित नागरिकों, पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिक बलों और सामाजिक संगठनों से आंदोलन का समर्थन करने और रैली में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के एक्स-सर्विसमेन विभाग की अगुवाई में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के साथ 11 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे जंतर-मंतर, दिल्ली में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी कि डिसएबिलिटी पेंशन को पहले की तरह पूरी तरह टैक्स-फ्री किया जाए, ईसीएचएस के लंबित बिलों का तत्काल भुगतान किया जाए और इसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अपमान को रोका जाए तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब दे। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती योजना को समाप्त कर पहले की तरह नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की जाएगी।

कर्नल नेगी ने उत्तराखंड के करीब डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपने मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर 11 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर, दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, दिनेश कौशल, कैप्टन कुशाल सिंह राणा, गोपाल सिंह गढ़िया, बच्चन सिंह और हवलदार बलवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

The post पूर्व सैनिकों के अधिकारों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर होगा विशाल धरना first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Fri Mar 6 , 2026
देहरादून : सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की स्थापना की जाएगी साथ ही 55 नई बैंक शाखाएं खोली जाएगी। जिससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं सुलभ होंगी और सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!