सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई उपनल की बोर्ड बैठक

देहरादून: देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित उपनल मुख्यालय में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उपनल की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख तौर पर प्रदेश सरकार द्वारा मंत्रिमण्डल की बैठक में पारित यूओआरए (उपनल ओवरसीज रिक्रूटमेंट एजेंसी) के गठन सम्बन्धी प्रस्ताव पर यथाशीघ्र कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गये।

बोर्ड बैठक में सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव श्याम सिंह, वित्त विभाग के अपर सचिव नवनीत पाण्डेय, कार्मिक विभाग के उप सचिव एसवी रंजन, राज्यपाल के अनु सचिव अनूप सिंह नेगी, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेनि), कर्नल इप्शिता चटर्जी (सेनि), ले0 कर्नल बीएस रौतेला (सेनि), उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडिययर जेएनएस बिष्ट (सेनि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई उपनल की बोर्ड बैठक first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निबंधक कार्यालय व सहकारी बाजार के निर्माण शीघ्र शुरू करने के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश

Wed Feb 11 , 2026
देहरादून : सहकारिता विभाग के अंतर्गत विभिन्न सहकारी संघों के प्रभावी संचालन व पेशेवर प्रबंधन को प्रोफेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर तैनात किये जायेंगे, ताकि सहकारी संघों को बाजार के अुनरूप प्रतिस्पर्धा के लिये तैयार किया जा सके। दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के साथ […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!