उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का निरीक्षण,रायवाला थाने में महिलाओं से जुड़े मामलों की करी समीक्षा

देहरादून :  उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने रायवाला थाने में पहुंचकर महिलाओं से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने थाना अध्यक्ष राजेन्द्र खोलिया से केसों की प्रगति पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर केस डायरी और रजिस्टर की स्थिति की समीक्षा की, जिसे उन्होंने संतोषजनक पाया। हेल्प डेस्क के कामकाज का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के संबंध में आने वाली हर शिकायत पर गंभीरता से और समयबद्ध कार्रवाई की जाए। थाने में आने वाली प्रत्येक महिला के साथ पुलिसकर्मियों का व्यवहार सौहार्दपूर्ण, सम्मानजनक और संवेदनशील होना चाहिए। कुसुम कंडवाल ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है, और इसमें इसे पूरी निष्ठा से निभाना है।”

The post उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का निरीक्षण,रायवाला थाने में महिलाओं से जुड़े मामलों की करी समीक्षा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रैतिक परेड का किया निरीक्षण

Fri Dec 12 , 2025
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रैतिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन किया।  मुख्यमंत्री ने सेवा प्रदत्त एवं दिवंगत होमगार्ड्स के आश्रितों को […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!