महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख खातों में ट्रांसफर

देहरादून : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 2 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की।

कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत जनवरी 2026 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि फरवरी में 5057 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 51 लाख 71 हजार रुपए मंगलवार को जारी किए गए हैं। जबकि मार्च महीने के लिए कुल 5025 लाभार्थियों के 1 करोड़ 50 लाख 75 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है।

इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।

इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।

The post महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख खातों में ट्रांसफर first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश सरकार नागरिकों को सुलभ, सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

Tue Mar 24 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने उपचाराधीन जनों से मिलकर उनके हाल-चाल जाने तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!