एमडी पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में पिटकुल में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर पिटकुल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में पिटकुल के 202 कार्मिकों ने रक्तदान किया। कारपोरेट कार्यालय के साथ गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में तैनात कार्मिक भी दुर्गम क्षेत्रों से देहरादून पहुंचकर शिविर में शामिल हुए।

शिविर की शुरुआत देवभूमि ब्लड सेंटर, हरिद्वार रोड के चिकित्सकों, जनसंपर्क अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों के स्वागत के साथ हुई। प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि रक्त की जरूरत लगातार बनी रहती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है। उन्होंने सभी कार्मिकों से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में आगे आने का आह्वान किया।

उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) विवेकानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पिटकुल में पिछले चार वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष 190 कार्मिकों ने रक्तदान किया था, जबकि इस वर्ष 202 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

शिविर में सिमली, कर्णप्रयाग, खंदूखाल, श्रीनगर, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी और काशीपुर समेत विभिन्न स्थानों से आए कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पिटकुल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व निभाने का संकल्प भी दोहराया।

35 अभियंताओं के स्थायीकरण के आदेश

कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुमोदन के बाद एक सहायक अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) और 34 अवर अभियंताओं के स्थायीकरण के आदेश भी जारी किए गए। आदेश जारी होने पर संबंधित कार्मिकों में खुशी का माहौल रहा और उन्होंने प्रबंध निदेशक का आभार जताया।

पीसी ध्यानी ने स्थायी हुए कार्मिकों को बधाई देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से पिटकुल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान

Thu Sep 17 , 2026
देहरादून : जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण, […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!