हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होगा सियासी मंथन, कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन

हल्द्वानी: हल्द्वानी में 9 सितंबर को होने वाली भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक के सफल आयोजन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन बैंक्वेट में गणेश पूजन और भूमि पूजन किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए पूजन में कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन की कामना की गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के बड़े संगठनात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से की जाती है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रदेशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में दो राजनीतिक प्रस्तावों के साथ आगामी संगठनात्मक अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से संगठन को और मजबूत करने के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने में मदद मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से संगठन को और मजबूत करने के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने में मदद मिलेगी।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से की शिष्टाचार भेंट

Tue Sep 8 , 2026
नई दिल्ली: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। भेंट के दौरान प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!