लोहाघाट में मल्टीस्टोरी पार्किंग की दूसरी किश्त के ₹114.76 लाख मंजूर

चम्पावत : जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट नगर में निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी पार्किंग परियोजना के लिए ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त जारी करने की स्वीकृति दी है।

नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अंतर्गत ‘गैस गोदाम’ के समीप बन रही इस मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए यह धनराशि जारी की गई है। इस परियोजना को नगर में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹286.90 लाख है। कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मंडल विकास निगम (KMVN) को पहले ही प्रथम किश्त के रूप में ₹114.76 लाख की धनराशि जारी की जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर द्वितीय किश्त के रूप में भी 40 प्रतिशत धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मल्टीस्टोरी पार्किंग के निर्माण से लोहाघाट नगर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और तय समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा किया जाए।

The post लोहाघाट में मल्टीस्टोरी पार्किंग की दूसरी किश्त के ₹114.76 लाख मंजूर first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में ओवरटेक से नाराज कार सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

Mon Mar 30 , 2026
देहरादून : देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। स्कॉर्पियो कार सवार व्यक्तियों द्वारा दूसरी कार को रोकने के लिए की गई फायरिंग में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!