जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भूतपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की शिष्टाचार भेंट

अल्मोड़ा : जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने भूतपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से रानीखेत में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भूतपूर्व राष्ट्रपति को दी।

जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा जनपद में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास तथा अवसंरचना सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभागीय गतिविधियों की प्रगति के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी । भूतपूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने जनपद अल्मोड़ा में संचालित योजनाओं एवं पर्यटन गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्वतीय जिलों के विकास के लिए बुनियादी अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है, जिसे उन्होंने विकास की रीढ़ बताया।

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व राष्ट्रपति को जनपद की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य तथा सामाजिक विकास की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर की उच्च स्तरीय बैठक

Thu Oct 30 , 2025
देहरादून/रुद्रपुर: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन और चार नवंबर को उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया जाएगा. उत्तराखंड विधानसभा के इस विशेष सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित कर सकती है. इसी को लेकर बुधवार 29 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!