मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने की SIR तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक 

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों के संबंध में सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एसआईआर के दृष्टिगत सभी जनपदों की प्रशासनिक तैयारियों की जनपदवार समीक्षा कर विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी अप्रैल माह में उत्तराखण्ड में एसआईआर प्रस्तावित है । जनपद देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल में मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति लक्ष्य के अनुरुप कम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन बूथों पर मैंपिग प्रतिशत कम है, वहां स संबंधित ईआरओ और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी अधिकारी एसआईआर के कार्य में लापरवाही करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को तय समय सीमा में एसआईआर की तैयारियों के क्रम मे बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के गठन के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में 77 प्रतिशत बूथों पर बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती हो चुकी है । बीएलए की शत प्रतिशत तैनाती हेतु राजनैतिक दलों के साथ पुनः बैठक की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर हेल्प डेस्क के लिए जिलों में अविलंब अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती की जाए।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी के अलावा सभी जनपदों के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, ईआरओ वर्चुअल रूप से शामिल रहे।

The post मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने की SIR तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोरखा हिमालयन फेस्टिवल 2026 का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

Sat Feb 21 , 2026
देहरादून : शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के पहले चैप्टर 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने हिमालयी राज्यों में गोरखा समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!