नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन खत्म, भाजपा ने किया स्वागत

देहरादून : नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन के समाप्त होने पर भाजपा ने संतोष जताते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया है। साथ ही कांग्रेस पर आंदोलनकारी युवाओं को उकसाने का आरोप लगाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार के साथ बातचीत के आधार पर आंदोलन का समाप्त होना स्वागत योग्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जल्द ही युवाओं की मांगों का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने आंदोलनकारी युवाओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि सरकार और संगठन उनके हितों को लेकर गंभीर हैं और सकारात्मक समाधान की दिशा में प्रयास जारी हैं।वहीं चमोली ने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एक कांग्रेस नेत्री द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की चेतावनी देना बेहद निंदनीय और गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम आंदोलनकारी युवाओं को गलत दिशा में ले जाने वाले हैं और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने गणेश गोदियाल से अपील की कि वे अपनी पार्टी की नेत्री को इस तरह के कदम उठाने से रोकें और आंदोलन को अराजक दिशा में न ले जाएं। चमोली ने कहा कि किसी भी मुद्दे का समाधान बातचीत से ही संभव है और सरकार सभी पक्षों से संवाद के लिए तैयार है। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस को जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए और युवाओं को भड़काने के बजाय समाधान की दिशा में सहयोग करना चाहिए।

The post नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन खत्म, भाजपा ने किया स्वागत first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन माह से लंबित वेतन पर सख्त हुए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

Thu May 14 , 2026
देहरादून :  प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के मामले में विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लंबित वेतन को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!