विज्ञान और नवाचार जीवन का अनिवार्य हिस्सा : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ( यूकॉस्ट), देहरादून स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में दो -दिवसीय नवाचार महोत्सव का आज शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आनंद बर्द्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नितेश कुमार झा, सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुराज तथा सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तराखण्ड सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार आज के जीवन का अभिन्न अंग हैं तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ना चाहिए।

सचिव नितेश कुमार झा ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं पहलुओं की जानकारी देते हुए राज्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता पर बात की। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने नवाचार महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स एवं नवाचारकों को अपने विचारों एवं तकनीकी उपलब्धियों के प्रदर्शन हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने साइंस सिटी निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया तथा यूकॉस्ट की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया, जिनमें सामुदायिक रेडियो स्टूडियो (विज्ञान वाणी), जैव विविधता पार्क, हाइड्रोपोनिक सेटअप, जल प्रयोगशाला, बौद्धिक सम्पदा अधिकार केन्द्र, साइंस एजुकेशन रिसर्च विंग, नालेज मैनेजमेंट सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, हिमालयन गैलरी एवं अन्य प्रमुख अवसंरचनाएं एवं अनुभाग मुख्य रूप से शामिल रहे.

इस अवसर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषयक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें विभिन्न नवाचार परियोजनाओं एवं स्टार्टअप्स ने अपने उत्पाद एवं मॉडल प्रदर्शित किए। प्रथम पैनल चर्चा “विज्ञान एवं नवाचार में महिलाएं: अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा” विषय पर आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से महिला उद्यमियों ने सहभागिता की। पैनल में डॉ. रीमा पंत (शिक्षाविद्), मीनाक्षी खाती (ऐपण प्रोजेक्ट), हिमानी गोस्वामी (विकास्या), नमिता टम्टा (बाबा एग्रोटेक) शामिल रही । द्वितीय पैनल चर्चा “प्रभावी नवाचार: विज्ञान आधारित स्टार्टअप्स एवं बैंकिंग सहयोग की भूमिका” विषय पर आयोजित की गई। इस सत्र में डॉ. भुवन जोशी, डिप्टी हेड , उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी , अजय रावत (एस्ट्रोवर्स, हल्द्वानी) तथा डॉ. पीयूष गोयल, एमेरिटस वैज्ञानिक, यूकॉस्ट शामिल रहे।

महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, नाटक, प्रश्नोत्तरी, एक्सटेम्पोर, पोस्टर एवं मॉडल आदि में प्रतिभाग किया । साथ ही रचनात्मकता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स एवं स्टेम विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) एवं करियर मार्गदर्शन विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. डी.पी. उनियाल, संयुक्त निदेशक, यूकॉस्ट द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस नवाचार महोत्सव में यूकॉस्ट एवं आंचलिक विज्ञान केंद्र के अधिकारियों सहित 300 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

The post विज्ञान और नवाचार जीवन का अनिवार्य हिस्सा : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने 147.28 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Sat Feb 28 , 2026
हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹147 करोड़ 28.56 लाख की लागत से 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹74 करोड़ 90 […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!