मुख्यमंत्री ने विभिन्न में विकास योजनाओं के लिए 24 करोड़ दी की वित्तीय स्वीकृति 

देहरादून : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं, पर्यटन सुविधाओं, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा आधारभूत संरचना विकास के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरि मेले के लिए सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन निर्माण हेतु 8.54 करोड़ रुपये की परियोजना के सापेक्ष 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही मानस मंदिर माला मिशन के अंतर्गत श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 4.91 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल स्थित पर्यटक आवास गृह खिर्सू के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण के लिए 4.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोली-फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 1.09 करोड़ रुपये तथा विकासखंड नौगांव स्थित रंवाई घाटी के आराध्य देव श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर, बिल्ला नौगांव के सौंदर्यीकरण के लिए 1.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला कारागार पौड़ी में नवीन आवासीय भवन निर्माण के लिए 9.25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।

इन स्वीकृतियों से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, आधारभूत ढांचे के विकास, प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

The post मुख्यमंत्री ने विभिन्न में विकास योजनाओं के लिए 24 करोड़ दी की वित्तीय स्वीकृति  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश

Sat Jun 6 , 2026
देहरादून : जनपद में बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करने और स्कूल छोड़ चुकी छात्राओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित ‘नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट’ की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्ययोजना पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!