विधानसभा में उठा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी का मुद्दा,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने लिया संज्ञान

भराड़ीसैंण : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2026 के चतुर्थ दिवस की द्वितीय पाली (भोजनावकाश के उपरांत) में विपक्ष द्वारा प्रदेश में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी का मुद्दा सदन में उठाया गया।

इस पर संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पीठ से कहा कि “गैस एक बहुत एसेंशियल कमोडिटी है इसलिए सरकार और प्रशासन को किसी प्रकार की जमाखोरी , डायवर्जन और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए, इसका सरकार ध्यान रखें।”

अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए इस विषय पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

The post विधानसभा में उठा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी का मुद्दा,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने लिया संज्ञान first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Fri Mar 13 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पार्किंग व सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!