जनसुनवाई में डीएम आशीष भटगांई ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में सड़क, राशन कार्ड, जलापूर्ति, रोजगार सृजन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण की नियमित रूप से समीक्षा करें।

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने जागड़ा मेले के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Mon Sep 14 , 2026
विकासनगर / देहरादून :  प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई अंतर्गत पश्मी गांव में पहुंचकर न्याय के देवता छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन और पूजन कर प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। हनोल मंदिर (महासू […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!