विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग हुई पूरी

देहरादून : उत्तराखंड में आगामी अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन विभाग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में देहरादून में आयोजित बैठक में राजस्थान निर्वाचन विभाग की टीम ने एसआईआर के सफल संचालन से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर आयोजित इस बैठक में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने हाल ही में राज्य में संपन्न एसआईआर की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी बिंदुओं पर अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।

बैठक में डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में अब तक 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमी है, वहां संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मैपिंग पूरी होने से एसआईआर की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करना आसान होगा।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, राजस्थान के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एम.एम. तिवारी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास और एन.के. मीणा सहित देहरादून के सीडीओ अभिनव शाह मौजूद रहे। इसके अलावा सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ/अपर जिला अधिकारी तथा नेशनल और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एनएलएमटी, एसएलएमटी) ने भी बैठक में प्रतिभाग किया।

The post विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग हुई पूरी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Tue Mar 17 , 2026
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विजय कॉलोनी वार्ड के पथरियापीर क्षेत्र में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस नई स्वास्थ्य सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!