विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹16 करोड़ से अधिक की दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में राहत, विकास और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए ₹16 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही शहीद के सम्मान में एक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नामकरण किए जाने को भी मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने 5 अगस्त 2025 को यमुना नदी का जल स्तर आंशिक रूप से अवरुद्ध होने से ग्राम कुन्शाला, स्यानाचट्टी क्षेत्र में बनी झील के कारण जलमग्न हुए होटलों और भवनों से प्रभावित 19 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹61.09 लाख की सहायता देने का अनुमोदन किया है।इसके अलावा जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार और मदननेगी के विभिन्न गांवों में वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि और भूस्खलन से प्रभावित उन परिवारों को, जो किराये के मकानों में रह रहे हैं, 6 माह तक ₹4 हजार प्रतिमाह प्रति परिवार की दर से कुल ₹19.28 लाख राहत राशि स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्रावधानित धनराशि में से प्रत्येक जनपद के लिए अनटाइड फंड के अंतर्गत कुल ₹13 करोड़ जारी करने का अनुमोदन दिया है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी।

वहीं जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा के अंतर्गत श्रद्धा एन्कलेव में सीवर लाइन बदलने तथा संधू एन्कलेव और प्रियदर्शिनी एन्कलेव में एसपीएस निर्माण के लिए ₹2.43 करोड़ के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लांसनायक रेवाधर के नाम पर “शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान” किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। सरकार के इस निर्णय को शहीद के सम्मान और युवाओं को प्रेरणा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

The post विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹16 करोड़ से अधिक की दी वित्तीय स्वीकृति first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैनीताल से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu Apr 30 , 2026
नैनीताल : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैनीताल में सतत विकास और पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करने के लिए सरकारी संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, वन पंचायतों और आम नागरिकों की संयुक्त एवं सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!