उत्तराखंड के 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देहरादून के डीएम बने आशीष चौहान

देहरादून :  शासन ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आइएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।

आइएएस आशीष चौहान को जिलाधिकारी देहरादून और अपूर्वा पांडेय को जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, आइएएस विनय शंकर पांडेय को सचिव स्वास्थ्य व नागरिक उड्डयन विभाग का पदभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य सचिव का दायित्व देख रहे सचिन कुर्वे को केंद्र के लिए रिलीव कर दिया गया है।

प्रदेश में आगामी चुनाव के दृष्टिगत धामी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों में बदलाव किया है। माना जा रहा है कि सरकार अब विकास कार्यों को गति देने में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाह रही है।

वहीं, तीन साल से जमे अधिकारियों को इधर उधर किया गया है। राजधानी देहरादून में सबसे चर्चित बदलाव जिलाधिकारी स्तर पर हुआ है। वर्तमान जिलाधिकारी एवं स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सविन बंसल को नियोजन विभाग का सचिव बनाया गया है।

The post उत्तराखंड के 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देहरादून के डीएम बने आशीष चौहान first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दमखम

Mon May 25 , 2026
देहरादून : सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया। आयोजन  का उद्देश्य सदस्यों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसमें सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला- पुरुष सदस्यों ने प्रतिभाग […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!