कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में लेखक मुकेश लाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों और उनके बोलों का अंग्रेजी में अनुवादित अनूठा संग्रह ‘ब्रेडेड इमोशंस’ पुस्तक मंत्री गणेश जोशी को भेंट की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुस्तक के लिए लेखक मुकेश लाल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गीत उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, पहाड़ की जीवनशैली और सामाजिक सरोकारों को स्वर देते हैं। उनके गीतों का अंग्रेजी में अनुवाद होने से उत्तराखंड की लोकभाषा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के पाठकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘ब्रेडेड इमोशंस’ जैसे प्रयास उत्तराखंड की लोक संस्कृति और साहित्य को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लेखक के इस प्रयास की सराहना करते हुए पुस्तक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri Sep 11 , 2026
नैनीताल: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमों द्वारा आज 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!