मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्व वसूली, लंबित प्रकरणों, विभागीय कार्यों एवं निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित रखने पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करें तथा जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए कि उनके क्षेत्रांतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। जिसी भी विभाग का निर्माण कार्य चल रहा तो, तो इसके संबंध में स्वयं गुणवत्ता एवं प्रगति की मॉनिटरिंग करते रहें। विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित अनेक गतिविधियां की निगरानी भी करें और यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो उसके संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को कहा कि राजस्व एवं फौजदारी वादों के निस्तारण में तेजी से कार्य किया जाए, कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। सभी मजिस्ट्रीयल जांचें अधिकतम एक माह में पूर्ण करते हुए अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पांडे, गंगोलीहाट अंकित राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य उपजिलाधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!