राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा की तैयारियां अंतिम चरण में

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रमों के प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण बनाने की योजना है। पारंपरिक परिधान के साथ 25 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नितिन नवीन 28 मई को सायं 4:35 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचकर शाम 6:15 बजे कोर कमेटी और इसके बाद मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री बी. सी. खंडूरी के आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे, जिनमें सांसद-विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श होगा।शाम के समय वे मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद बूथ स्तर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन 30 मई को सायं 4:35 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

The post राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा की तैयारियां अंतिम चरण में first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की SIR की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, बोले- सिर्फ सही मतदाता ही रहेंगे सूची में

Mon May 25 , 2026
देहरादून : देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में SIR की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि SIR का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!