मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखंड की मिट्टी से—नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी” शीर्षक से प्रकाशित पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक तिथियों को भी समाहित किया गया है, जिससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में सहायक होती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पंचांग टेबल कैलेंडर में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को भी शामिल किया गया है।

इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है।

इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी और किशोर भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शारदा नदी तटबंध के लिए ₹32.92 करोड़ स्वीकृत

Tue Mar 24 , 2026
चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए चम्पावत जिले को बड़ी सौगात मिली है। बूम से टनकपुर के मध्य शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण हेतु राज्य सरकार ने ₹32.92 करोड़ की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!