रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से गैस की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल गैस का कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन यदि आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो देशवासियों को एक बार फिर कोरोना काल की तरह एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा। इस पर संचालक ने बताया कि सप्लाई में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गैस की खपत कम करने के लिए रेस्टोरेंट में तंदूर का अधिक उपयोग किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन सहित अन्य साधनों का भी उपयोग किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होती हैं तो सभी को धैर्य और एकजुटता के साथ स्थिति का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना काल में देश ने एकजुटता का परिचय दिया था, उसी प्रकार इस बार भी सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।

The post रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- श्रद्धालुओं की संख्या पर नहीं होगी कोई पाबंदी

Wed Mar 25 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान उत्तराखण्डवासी देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चार धाम […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!