रामनवमी पर सामूहिक कन्याओं का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया पूजन 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट डाकरा स्थित दुर्गा मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 201 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक पूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, उनके पांव पखारे, आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए राज्य वासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, विष्णु गुप्ता उपस्थित रही।

The post रामनवमी पर सामूहिक कन्याओं का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया पूजन  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में केंद्र के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

Fri Mar 27 , 2026
नई दिल्ली / देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!