राजकीय शोक में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन को पड़ा भारी

देहरादून- पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी के स्वर्गवास पर उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में 03 दिन के राजकीय शोक घोषित किया गया था, साथ ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा दिनाँक 19/05/2026 को पत्र जारी करते हुए राजकीय शोक के दौरान राज्य के किसी भी शैक्षिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के मनोरंजन/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी, तथा इस संबंध में सभी शैक्षणिक संस्थानों को अवगत कराया गया था, परंतु उक्त निर्देशों के बावजूद भी राजपुर क्षेत्र में स्थित DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा दिनांक 19/05/2026 की सांय अपने परिसर में सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिस पर थाना राजपुर पर उक्त DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा धारा 223 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

The post राजकीय शोक में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन को पड़ा भारी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा पहुंचे ग्राउंड जीरो, सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं

Thu May 21 , 2026
रुद्रप्रयाग : विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालु हितैषी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!