आज से मिलेगी नई परियोजनाओं को विशेष गति 

देहरादून : यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की हुई 133वीं बैठक में प्रदेश में नई परियोजनाओं के निर्माण से संबंधित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्य सचिव एवं यूजेवीएनएल के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने की।

बैठक में निदेशक मंडल द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रस्तावित 120 मेगावाट की सिरकारी भ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना के सिविल कार्यों को प्रारंभ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस फैसले से इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों को गति मिलेगी। इसके साथ ही जनपद देहरादून में 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप स्टोरेज परियोजना के निविदा प्रपत्र तैयार करने हेतु सक्षम स्तर से ही स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए।

जनपद देहरादून में टौंस नदी पर प्रस्तावित 72 मेगावाट की त्यूणी पलासू परियोजना के सिविल तथा हाइड्रो-मैकेनिकल निर्माण कार्य आवंटित करने के प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल ने स्वीकृति दी है। पबर नदी पर प्रस्तावित 81 मेगावाट की आराकोट त्यूणी जल विद्युत परियोजना की डी.पी.आर. की स्वीकृति के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, स्वतंत्र निदेशक इंदु कुमार पांडेय, श्री.पी. पांडेय, पराग गुप्ता, यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए.के.सिंह, निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी और आशीष जैन उपस्थित रहे।

The post आज से मिलेगी नई परियोजनाओं को विशेष गति  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टेट प्रगति पोर्टल की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली समीक्षा बैठक

Wed Apr 1 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों द्वारा संचालित राज्य एवं केंद्रपोषित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा स्टेट प्रगति पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें शीघ्र […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!