युवा सेवा दल ने लगाया रक्तदान शिविर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ 

देहरादून : सामाजिक कार्यों में सक्रिय युवा सेवा दल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने की।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि रक्तदान का महत्व कन्यादान और गौदान से कम नहीं है। उन्होंने इसे “महादान” की श्रेणी में बताते हुए कहा कि दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।

उन्होंने युवा सेवा दल के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों की मदद का मजबूत माध्यम बनते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि रक्तदान शिविर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने ऐसे समाजसेवी संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनका उत्साहवर्धन किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजीव मिनोचा, अमीचंद सोनकर, नितिन माटा, आदित्य नय्यर, अनुज दत्त शर्मा सहित कई गणमान्य लोग और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

The post युवा सेवा दल ने लगाया रक्तदान शिविर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंगनबाड़ी वर्कर्स की मानदेय वृद्धि को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

Mon Apr 20 , 2026
देहरादून : आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति लाभ को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा की मांग पर मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!