कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ की पगडंडियों से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे तथा केंद्र सरकार में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। मंत्री जोशी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने सदैव राज्य हित में कार्य किया और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन और कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, डा0 बबीता सहौत्रा, सुरेंद्र राणा, भावना चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने बदरी-केदार मंदिर समिति को भेंट किये 1.01 करोड़ रुपये

Sat Apr 25 , 2026
श्री बदरीनाथ धाम/गोपेश्वर/देहरादून :  देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी (बीकेटीसी) के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दान स्वरूप भेंट किया। बदरीनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका आभार व्यक्त किया। बीकेटीसी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!