मुख्यमंत्री धामी ने HNN न्यूज चैनल द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड उदय कॉन्क्लेव’ में किया प्रतिभाग

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में HNN न्यूज चैनल द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड उदय कॉन्क्लेव’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विषयों पर पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों, महत्वपूर्ण निर्णयों और प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पिछले  पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के युवाओं को उनकी मेहनत और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर मिलें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। यह महिला सशक्तिकरण और समान अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समान नागरिक संहिता के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों को कानूनी मजबूती प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 59 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या उत्तराखण्ड के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास को दर्शाती है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यात्रा मार्गों पर सड़क, स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना देश की एकता, अखंडता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करती है। उत्तराखण्ड भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, पर्यटन के विस्तार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एथलेटिक प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को होगी जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में

Wed Oct 21 , 2026
हरिद्वार : एथलेटिक प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को होगी, जिसका उद्घाटन हरिद्वार के प्रसिद्ध समाजसेवी ओमप्रकाश जमदग्नि द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू शर्मा एवं हरिद्वार के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में किया जाएगा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!