पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश

पिथौरागढ़ :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने। उन्होंने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज के संचालन से पिथौरागढ़ समेत आसपास के सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज के संचालन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल और फकीर राम टम्टा मौजूद रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

Mon Oct 26 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक सोमवार शाम तक भराड़ीसैंण पहुंचेंगे। सत्र के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!