कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में आदिकवि एवं रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सत्य, करुणा समानता और मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उनके महान विचार और शिक्षाएं आज भी समाज को सदाचार, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके आदर्श हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर एक समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ बबीता सहोत्रा, भावना चौधरी, सतेंद्र नाथ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण

Mon Oct 26 , 2026
चमोली : उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्टूबर 2026 से भराड़ीसैंण में शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। विधानसभा परिसर से लेकर प्रवेश द्वारों, बैरियरों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!