आईवीएफ के दीपावली महोत्सव में संस्कृति और डांडिया की रही धूम

देहरादून : अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) उत्तराखंड की ओर से को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईवीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य वैश्य समाज को एकजुट करने के साथ ही समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सामूहिक महालक्ष्मी आरती से हुई। इसके बाद देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
डांडिया उत्सव कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। आमंत्रित कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देने के साथ ही उपस्थित लोगों को डांडिया नृत्य के विभिन्न स्टेप भी सिखाए। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का आयोजन कर विजेताओं को आकर्षक उपहार भी दिए गए।

आयोजकों के अनुसार यह पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सपरिवार भाग लिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष नीता गर्ग और महानगर अध्यक्ष निकुंज गुप्ता, ऋतु गोयल सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता को आयोजन की सफलता बताते हुए सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई, 35 चालान और तीन बसें सीज

Mon Oct 26 , 2026
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 35 बसों के चालान किए गए, जबकि तीन बसों को […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!