रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम दर्शन को आए श्रद्धालु का रुपयों से भरा बैग सकुशल लौटा कर ईमानदारी की मिसाल की पेश

रुद्रप्रयाग : पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, नीहारिका तोमर के कुशल निर्देशन में केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाने हेतु जनपद पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में सोनप्रयाग में तैनात पुलिस कर्मियों ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए एक श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती सामान लौटाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

कुसवा, उत्तर प्रदेश से श्री केदारनाथ यात्रा पर आये श्रद्धालु राजा सागर अपने परिवार के साथ श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों के उपरान्त वापस लौट रहे थे। गौरीकुंड से सोनप्रयाग के मध्य शटल सेवा का उपयोग करते समय श्रद्धालु का बैग अनजाने में गाड़ी में ही छूट गया। उस बैग में ₹30,000/- की नगद धनराशि और कई महत्वपूर्ण व्यक्तिगत दस्तावेज मौजूद थे। इसकी सूचना उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गयी। बैग गुम होने की सूचना मिलते ही सोनप्रयाग पुलिस और शटल पुल पर ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारियों ने त्वरित कार्यवाही आरम्भ कर दी।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल शटल गाड़ियों की चैकिंग और खोजबीन शुरू की गई। अथक प्रयासों के बाद उक्त बैग को सकुशल बरामद कर लिया गया। सोनप्रयाग पुलिस द्वारा बरामद बैग को समस्त धनराशि और दस्तावेजों के साथ श्रद्धालु राजा सागर के सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित पाकर श्रद्धालु और उनके परिवार ने रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यकुशलता, ईमानदारी और सेवा भाव की मुक्तकंठ से प्रशंसा की एवं पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

The post रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम दर्शन को आए श्रद्धालु का रुपयों से भरा बैग सकुशल लौटा कर ईमानदारी की मिसाल की पेश first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित

Tue Apr 28 , 2026
देहरादून/नई दिल्ली : सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 के भव्य समारोह में स्वास्थ्य, सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवसर पर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा सजग इंडिया के […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!