नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित

देहरादून/नई दिल्ली : सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 के भव्य समारोह में स्वास्थ्य, सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवसर पर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा सजग इंडिया के संस्थापक शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें उनके सामाजिक अभियान “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” (युवा संवाद) तथा शिक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण पहल सुपर-300 मिशन के लिए प्रदान किया गया।

15 वर्षों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय योगदान

ललित मोहन जोशी पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड में युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संस्था सजग इंडिया के माध्यम से युवाओं के बीच नशा मुक्ति, नैतिक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद जोशी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

सुपर-300 मिशन: शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण

कार्यक्रम में विशेष श्रेणी के अंतर्गत सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान द्वारा संचालित सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम के लिए दिया गया। इस योजना के तहत कोरोना काल एवं अन्य आपदा परिस्थितियों से प्रभावित, अनाथ, अंत्योदय परिवारों के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर 300 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च, चिकित्सा एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह पहल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संस्थान की ओर से अकादमिक निदेशक डॉ सपना जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है और भविष्य में भी यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

देशभर के गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, सीआईएसएफ महानिदेशक प्रवीन रंजन, बीएसएफ डीआईजी दलवीर सिंह, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस एडीजी लिसम्मा पी.वी., मेजर जनरल अशोक कुमार, जम्मू-कश्मीर की एनकाउंटर स्पेशलिस्ट शाहिदा परवीन, डॉ. प्रदीप भारद्वाज (प्रेसिडेंट, माउंटेन मेडिसिन सोसायटी एवं डायरेक्टर सिक्स सिग्मा) तथा मुंबई पुलिस अधिकारी एवं 26/11 आतंकी हमलों के नायक मंगेश नाइक सहित देशभर से आए 2,000 से अधिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

The post नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी सम्मान पर आज महासंग्राम: विधानसभा सत्र में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Tue Apr 28 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होने जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार का सत्र ‘नारी शक्ति वंदन’ थीम को समर्पित रहेगा और सदन में “नारी सम्मान: लोकतंत्र में अधिकार” विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र बेहद अहम माना जा रहा है, […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!