क्लस्टर आधारित विकास पर बल, ₹7173.70 लाख की जिला योजना अनुमोदित

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में वर्ष 2026–27 के लिए जिला योजना को अंतिम रूप देते हुए कुल ₹ 7173.70 लाख के बजट के साथ समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। इस प्रस्तावित परिव्यय में सामान्य मद में ₹ 5035.60 लाख, SCSP में ₹ 1712.40 लाख तथा TSP में ₹ 425.70 लाख का प्रावधान किया गया है।

यह जिला योजना प्रभारी मंत्री रेखा आर्य (बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण) की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में अनुमोदित की गई। बैठक में इस वर्ष पारंपरिक निर्माण कार्यों के साथ-साथ आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को विशेष प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व प्रभारी मंत्री को पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। तत्पश्चात जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

जिला योजना के अंतर्गत कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन एवं सहकारिता क्षेत्रों में बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

योजना में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल किए गए हैं, जिनमें ग्राम पंचायतों में फसलों की सुरक्षा हेतु चेन लिंक फेंसिंग, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु प्रावधान, पशुपालकों के लिए बकरी पालन यूनिट, लाभार्थियों हेतु कुक्कुट पालन सहायता, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नई सड़कों का निर्माण, पुल-पुलियों का निर्माण, तथा मार्गों के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त नई पेयजल योजनाएं, पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा बागवानी विकास के लिए भी बजट निर्धारित किया गया है।

जिला योजना को भौतिक, सामाजिक, आजीविका एवं अन्य चार प्रमुख क्षेत्रों में संतुलित रूप से विभाजित किया गया है। भौतिक क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है, जबकि सामाजिक क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। वहीं, आजीविका क्षेत्र में रोजगार आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला योजना के अंतर्गत महिला अस्पताल में लिफ्ट स्थापना का प्रस्ताव शामिल किया गया है। बजट प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर इसे वर्ष के अंत तक पूर्ण कर जनपदवासियों को समर्पित किया जाएगा।

माननीय प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि योजनाओं को क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। साथ ही, अधूरे एवं प्रचलित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार भौतिक क्षेत्र में सर्वाधिक निवेश हुआ है, जबकि आजीविका क्षेत्र में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे इस वर्ष भी प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक के अंत में माननीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त बजट का जनहित में प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ शीघ्रातिशीघ्र जनपद के नागरिकों तक पहुंचाया जाए।

बैठक में विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, महापौर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना महिमन कन्याल, ब्लॉक प्रमुख डीडीहाट नरेंद्र सिंह धामी, ब्लॉक प्रमुख धारचूला मंजुला बुदियाल, ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग संगीता चन्याल सहित समस्त विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The post क्लस्टर आधारित विकास पर बल, ₹7173.70 लाख की जिला योजना अनुमोदित first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बेहद जटिल और हाई-रिस्क हृदय रोगी का आधुनिक टवी तकनीक के माध्यम से सफल उपचार

Mon May 4 , 2026
देहरादून : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग ने एक बेहद जटिल और हाई-रिस्क हृदय रोगी का आधुनिक टवी (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन) तकनीक के माध्यम से सफल उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। 59 वर्षीय पुरुष मरीज गंभीर कैल्सिफिक एओर्टिक स्टेनोसिस और बहु-वाल्व […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!