कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी राम सिंह थापा ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी राम सिंह थापा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैंट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत ट्यूबवेल के लिए कैंट क्षेत्र में शीघ्र भूमि आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंट युवा समिति के अनुरोध पर बीजापुर से कैंट क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और जल्द ही कैंट बोर्ड के माध्यम से ट्यूबवेल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने कैंट बोर्ड स्थित अस्पताल को किसी निजी संस्थान के साथ अनुबद्ध किए जाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी राम सिंह थापा ने की शिष्टाचार भेंट first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे ‘क्वालिटी फॉरेस्ट’, मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘हरित कंट्रोल रूम’: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

Thu Jul 2 , 2026
देहरादून- उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और प्रकृति के जुड़ाव का प्रतीक ‘हरेला पर्व’ इस वर्ष ऐतिहासिक होने जा रहा है। राज्य की रजत जयंती (25वें वर्ष) के उपलक्ष्य में आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह लोक पर्व पूरे एक माह तक बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!