बम धमकी के बाद चारधाम की सुरक्षा कड़ी, श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने डीजीपी दीपम सेठ से की बातचीत

देहरादून :  उत्तराखंड के चारधाम सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की ई मेल तथा सोशियल मीडिया पर मंगलवार से प्रसारित हो रही धमकियों के बाद प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ से दूरभाष पर वार्ता कर चारों धामों सहित श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के बावत चर्चा की।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पर्याप्त एवं सुदृढ़ प्रबंध किए गए हैं। पुलिस, आईटीबीपी तथा एसडीआरएफ के जवान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भी प्रशासन से समन्वय कर तीर्थयात्रियों का ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्गों सहित मंदिर परिसरों की लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया एवं ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।हेमंत द्विवेदी ने कहा कि चारधाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है। कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।

उन्होंने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन और अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन तथा बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

The post बम धमकी के बाद चारधाम की सुरक्षा कड़ी, श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने डीजीपी दीपम सेठ से की बातचीत first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, उत्तराखंड पुलिस की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कर रहा था दुरुपयोग

Thu Jun 25 , 2026
देहरादून: मुख्यमंत्री के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाने के मिशन को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशों पर मे एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा साइबर अपराध पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने/सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने तथा अपराधिक घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!