मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का जनसेवा के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बहुगुणा ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता के हितों को सर्वोपरि रखा और देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, सौरभ बहुगुणा और विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Mon Apr 27 , 2026
गुरुग्राम :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में आयोजित एडब्लूपीएल के भव्य “विजय पर्व” कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने डायरेक्ट सेलिंग मॉडल को आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम बताते हुए युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!