मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में छात्रों से किया संवाद

चम्पावत : अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित जीवन शैली अपनाने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में छात्रों से किया संवाद first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड शिक्षा विभाग का फैसला , अटल उत्कृष्ट स्कूलों में 7 दिन में तैनात होंगे शिक्षक

Sat May 16 , 2026
देहरादून : प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने जा रही है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि सभी रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर शिक्षकों की तैनाती की जाए और इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शीघ्र शुरू की […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!