देहरादून : डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 99, नकरौंदा स्थित प्रयाग एनक्लेव में लगभग 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने कार्य शुरू होने पर क्षेत्र की जनता का आभार जताया।
क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर पार्षद राहुल कुमार, पूर्व प्रधान राहुल पंवार, जितेंद्र सिंह रैना सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
The post 98 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया शुभारंभ first appeared on doonvoice.


