देहरादून के पैनेसीया अस्पताल के ICU में AC शॉर्ट सर्किट से लगी आग,हॉस्पिटल में मची अफरा तफरी

देहरादून: राजधानी देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आज सुबह 9:30 बजे ICU के लगे AC में आग लगने पूरे ICU में आग लग गई. अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची. वहीं गढ़वाल कमिश्नर और IG गढ़वाल भी अस्पताल पहुंचे.

पैनेसिया हॉस्पिटल के ICU में आग की घटना सुबह 9:30 के बाद घटी. मौके पर पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि यह अस्पताल पैनेसिया ग्रुप द्वारा लीज पर लिया गया है. सुबह जब ICU में आग लगी तो पूरे अस्पताल में 10-12 अधिक लोग थे.

जिस ICU में आग लगी उसने 6 लोग भर्ती थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और दूसरे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. एक केस जो सबसे अधिक नाजुक था उसे कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया गया है. गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि प्रथम दृश्य यह घटना AC में आग लगने से प्रतीत नजर आ रही है. हालांकि, इसकी जांच में साफ होगा कि क्या हुआ था. लापरवाही को लेकर अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है.

The post देहरादून के पैनेसीया अस्पताल के ICU में AC शॉर्ट सर्किट से लगी आग,हॉस्पिटल में मची अफरा तफरी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री धामी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Wed May 20 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!