पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री धामी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

The post पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री धामी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Wed May 20 , 2026
हरिद्वार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर उतर आए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!