डॉ. आयुष जोशी ने यूटीयू के कुलसचिव पद का संभाला कार्यभार, कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने दी शुभकामनाएं

देहरादून : वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू), देहरादून में डॉ. आयुष जोशी ने कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के तहत उन्हें एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. आयुष जोशी इससे पहले राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। शासनादेश जारी होने के बाद संस्थान से कार्यमुक्त होकर उन्होंने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलसचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जोशी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में भी उनका योगदान मिलेगा।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश में वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Fri Nov 6 , 2026
ऋषिकेश : देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो होंडा एक्टिवा स्कूटियां बरामद की हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!