बिन्दाल नदी में चैनेलाइजेशन कार्यो के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान विजय कॉलोनी का दौरा कर आगामी बरसात के मद्देनज़र सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विजय कॉलोनी पुल से बद्रीनाथ कॉलोनी तक चेनलाइजेशन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से कहा कि बरसात शुरू होने से पहले चेनलाइजेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि संभावित आपदा एवं जलभराव जैसी घटनाओं से क्षेत्रवासियों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और बरसात से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजय पेयजल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की जल समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने नीलकण्ठ विहार, विजय कालोनी भाग 3 बस्ती एवं मुख्य चौराहे पर निवास करने वाले लोगों के घरों में पेयजल की उपलब्धता के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के ईई पुरुषोतम कुमार, जलसंस्थान के ईई आशीष भट्ट, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महामंत्री भावना चौधरी, पूर्व पार्षद सत्येन्द्र नाथ, राजेश शर्मा, डा0 बबीता सहौत्रा, ओम प्रकाश बवाड़ी, दीपक बहुखण्डी, कुशाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The post बिन्दाल नदी में चैनेलाइजेशन कार्यो के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा की तैयारियां अंतिम चरण में

Mon May 25 , 2026
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रमों के प्रभारी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!