मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की SIR की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, बोले- सिर्फ सही मतदाता ही रहेंगे सूची में

देहरादून : देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में SIR की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि SIR का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मतदाताओं से आगामी SIR में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही SIR में BLO को सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया कि प्रदेश में Pre-SIR फेज में 89% मैपिंग की गई है। प्रदेश में गणना प्रपत्रों के प्रिंटिंग की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। डीईओ, डिप्टी डीईओ, ईआरओ/एईआरओ के प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा कर दिया गया है, बीएलओ और अन्य फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण गतिमान है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को यह भी बताया गया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं ईआरओ को राजनीतिक दलों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, एडीजी डॉ. वी मुरुगेशन, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, डीएम देहरादून सविन बंसल, नवनियुक्त डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल, सीडीओ देहरादून अभिनव शाह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह उपस्थित रहे।

The post मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की SIR की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, बोले- सिर्फ सही मतदाता ही रहेंगे सूची में first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर मुख्यमंत्री धामी ने सुनी समस्याएं 

Mon May 25 , 2026
हल्द्वानी : जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!